शाहजहांपुर: 4 साल के बेटे को जहर देकर कारोबारी ने पत्नी के साथ दी जान, बेड पर इस हाल में मिला मासूम का शव

Spread the love

 

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में चार साल के मासूम बेटे को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर और उसकी पत्नी शिवांगी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मासूम का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दंपती के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले।

घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने ही थाना पुलिस पहुंच गई। मौके पर छानबीन की। एसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कारोबारी के फोन में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है। दंपती और मासूम की मौत से कॉलोनी के लोग स्तब्ध हैं।

मोहनगंज में हैंडलूम शोरूम 
कारोबारी सचिन ग्रोवर का मोहनगंज में पानीपत हैंडलूम नाम से शोरूम है। वह दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे। दो मंजिला मकान में वह दूसरी मंजिल पर रहते थे। इनके दो भाई रोहित और मोहित भी इसी मकान में रहते हैं।

बुधवार को उनके बड़े भाई मोहित के बेटे का नामकरण था। इसलिए सचिन की मां सीमा व भाई-भाभी जल्दी उठ गए। मां सीमा ने बताया कि सचिन सुबह आठ बजे तक नीचे नहीं आया तो उन लोगों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह लोग ऊपर गए। कमरे का दरवाजा खोला तो परिजन चीखने लगे।

businessman gave poison to his four year old son and committed suicide along with his wife in shahjahanpur

मासूम के मुंह से निकल रहे थे झाग 
एक कमरे में सचिन और दूसरे कमरे में शिवांगी का शव फंदे से लटका मिला। मासूम बेटा बेड पर पड़ा था। उसके ऊपर कंबल पड़ा था। कंबल हटाकर देखा तो वह भी मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। चीख-पुकार मचने पर कॉलोनी के लोग जुट गए।

और पढ़े  दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। कमरों में छानबीन की गई। बताया गया है कि 33 पन्नों के सुसाइड नोट के फोटो मिले हैं। जिसमें आर्थिक तंगी और कई लोगों की देनदारी की बात लिखी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन खर्च को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि…


    Spread the love