तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा लगाया गया एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा वेदांता नेत्रलय के सहयोग से एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन निहारिका बैंक्वेट हॉल बिठोरिया नंo 2 में किया गया जाच शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा लगभग 200 से ज्यादा लोगों की आंखों की जांच की गई। नेत्र शिविर का उद्घाटन नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया
संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी जोशी ने बताया की भविष्य में भी संस्था के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया जाएगा, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को मिल सके उन्होंने कहा ग्रामीण स्तर पर रोगी का त्वरित उपचार और दवा उपलब्ध कराना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। शिविर में सुमित राणा, कृष्णा सिंह, कमल सिंह, शशांक जोशी, भास्कर पलड़िया, योगेश जोशी, विनोद जोशी नारायण बोरा, दयाल पांडेय, विवेक गुणवंत आदि लोग उपस्थित थे

और पढ़े  ऋषिकेश: अब 11 सितंबर से दून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी जीएमओयू की बसें, यहां देखें पूरा शेड्यूल
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…