हरिद्वार:- विक्रम Murder: गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या, हमलावरों ने हरिद्वार से किराये पर ली थी बाइक और स्कूटी

देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी और बाइक हरिद्वार से किराये पर लिए जाने की बात सामने आई है। देहरादून पुलिस की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर वाहन स्वामी समेत संबंधित लोगों से पूछताछ की है।

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक बाइक और शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक स्कूटी किराये पर ली थी। स्कूटी आकाश नाम से झारखंड का पता दर्ज कर ली गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों वाहनों के लिए एक ही आधार कार्ड जमा कराया गया था।

वाहन रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक दुकान से एक दिन के लिए किराये पर लिए गए थे। आधार कार्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस का जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

और पढ़े  देहरादून- साइबर अपराध: 4 जिलों में ऑपरेशन हॉटस्पॉट, प्रदेशव्यापी अभियान शुरू, पुलिस ने कई जगह मारा छापा
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…