अयोध्या: साल के पहले दिन रामनगरी में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, सिर्फ 15 मिनट के लिए बंद हुए मंदिर के पट,सभी होटल-गेस्ट हाउस हुए फुल

Spread the love

1 जनवरी 2025 को राम मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं की आपार अद्भुत भीड़ के साथ ही जय श्रीराम का उदघोष करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने अपनी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनको दर्शन करवाये,मंदिर प्रांगण का दृश्य राममय तिल रखने की भी छगह नही।
ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय जी ने बताया कि भोर से ही रामभक्तों का तांता लगा रहा,एक अनुमान के अनुसार सांयकाल चार बजे तक लगभग देढ़ लाख भक्तों ने लाईन लगाकर दर्शन किया।
उन्हों ने कहा एक जनवरी के दिन इस प्रकार भक्तों का राम लला के प्रति दर्शन उत्साह रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज लोगो में अयोध्या के प्रति आपार श्रद्धा जो दिख रही है ,उससे यंहा के स्थानीय छोटे छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। भक्त सामाजिक धार्मिक और आर्थिक विकास में सहयोगी बनते जा रहे हैं।
प्रातःकाल से उमड़े भक्तों के चित्रमय झलकियों से यह साफ दिख रहा है कि भक्तों में किस प्रकार उत्साह है।

 

दोपहर में केवल 15 मिनट बंद हुआ पट

अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें इसलिए पहले ही कतार की संख्या बढ़ाकर 11 से 15 कर दी गई थी। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन वीआईपी पास एक दिन पहले ही फुल हो गए थे। बताया कि सुबह 6:30 बजे खुला मंदिर रात 10 बजे तक खुला रहा। रात 9:15 बजे होने वाली शयन आरती के दौरान भी श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। दोपहर में रामलला को भोग अर्पित करने के लिए केवल 15 मिनट के लिए मंदिर के पट बंद किए गए थे।

और पढ़े  अयोध्या- बीमारी से परेशान वृद्ध ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love