नवरात्रि के पहले दिन भगवान श्री राम की कुलदेवी प्राचीन माता बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।।

Spread the love

राम की नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में श्री रामलला का भव्य राम मंदिर निर्माण जहाँ तेजी से चल रहा है तो वही इस बार श्रद्धालुओं में काफी उत्साहित दिखाई दे रहे। आज नवरात्रि के पहले दिन भगवान श्री राम की कुलदेवी प्राचीन माता बड़ी देवकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है। सुबह से ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का मंदिरों में ताता लगा हुआ है। दर्शन पूजन के साथ माता से अपनी मनोकामना मानते हैं जो पूर्ण होती है।कोविड के बाद इस बार मंदिरों में भीड़ देखने को मिली है।बता दे कि बड़ी देवकाली माता मंदिर एक बड़ा श्रद्धा का केंद्र माना जाता है, जहाँ देश के कोने-कोने से श्रद्धालु विशेष रूप से नवरात्री में माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।और माता बड़ी देवकाली को भगवान श्री राम की कुलदेवी के रूप में जाना जाता है.एक ही शिला में विराजमान श्री महाकाली, श्री महालक्ष्मी और श्री महा सरस्वती भक्तों के कल्याण के लिए यहां विराजमान हैं. यहां श्रद्धा के साथ जो भी मुरादें मांगी जाती हैं, वह सारी पूरी होती हैं. वही बड़ी देवकाली मंदिर के महंत सुनील पाठक का कहना है कि यह प्रभु श्री राम की कुलदेवी हैं।इस मंदिर में श्री महाकाली ,श्री महालक्ष्मी और श्री महा सरस्वती विराजमान हैं। उन्होंने कहा देवी भगवत में इसका वर्णन किया गया है। जब प्रभु श्री राम जी जन्म हुआ।तब राजा दशरथ और माता कौशल्या उनको यहाँ पर दर्शन के लिए लाई थी।उसी तरह से पुत्र प्राप्ति के बाद लोग पुत्र को लेकर माता देवकाली का दर्शन करने आते हैं. भक्तों का मानना है कि लोग माता देवकाली के मंदिर में जो मनोकामना मांगते हैं वह पूर्ण होती है.

और पढ़े  देहरादून- पंचायतों की खाली सैकड़ों सीटों से आरक्षण होगा खत्म, पंचायत निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *