नैनीताल: राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर 17 प्वाइंट से यातायात किया जाएगा डायवर्ट, 4 नवंबर रात आठ बजे तक रहेगा प्रभावी

Spread the love

 

नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान जारी किया है। तीन नवंबर को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक और चार नवंबर को सुबह आठ से रात आठ बजे तक वीवीआईपी रूट पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी, रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

पुलिस की ओर से 17 डाइवर्जन प्वाइंट से यातायात को डायवर्ट किया गया है। यातायात प्लान के अनुसार वीवीआईपी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी रोडवेज से काठगोदाम की ओर जाने वाले सभी वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक व नगर निगम कट से अटल मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा अथवा रोका जाएगा। रोडवेज, केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज, केमू की बसें व टैक्सी वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान रोडवेज, केमू स्टेशन व टैक्सी स्टैंड पर ही रोक दिया जाएगा। पनचक्की तिराहे से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहे पर रोका जाएगा। गौलापार से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा गौलापार पर रोका जाएगा व गौलापुल की ओर भेजा जाएगा।

यह भी रहेगी व्यवस्था

 

 

-भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को सलड़ी चौकी, चंदा देवी व अमृतपुर गेट के पास रोका जाएगा

-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले सभी वाहनों को वाया कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा, शेष वाहनों को वाया भवाली–भीमताल से हल्द्वानी भेजा जाएगा

-नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले शेष वाहनों को हनुमानगढ़ी से रूसी बैंड-टू होते हुए रूसी बैंड-वन से मंगोली होते हुए कालाढूंगी की ओर भेजा जाएगा।

-भवाली, भीमताल की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल से हल्द्वानी भेजा जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- सुखवंत आत्महत्या मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी पर HC की रोक बरकरार, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

-वीवीआईपी भ्रमण के दौरान भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट से न्यूनतम दो किलोमीटर पीछे भवाली की ओर रोका जाएगा

-नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को रूसी बैंड-2 से डायवर्ट कर रूसी बैंड- 1 होते हुए मंगोली से कालाढूंगी की ओर भेजा जाएगा

-वीवीआईपी भ्रमण के दौरान नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को वाया भवाली, भीमताल मार्ग व शेष वाहनों को रूसी-2 से रूसी बैंड-1 से कालाढूंगी मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा

– रूसी-1 से रूसी-2 होते हुए हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को रूसी-2 में ही 200 मीटर पहले ही रोका जाएगा

– वीवीआईपी के रूसी-2 पास करने पर शहर नैनीताल में वीवीआईपी रूट को जीरो जोन किया जाएगा।

– भवाली की ओर से आने वाले वाहनों को टूटा पहाड भवाली रोड में रोका जाएगा

– कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को रूसी-1, बारापत्थर, चीनाबाबा तिराहा, गोलघर एवं ऑल सेंट तिराहा से 50 मीटर पहले रोका जाएगा


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love