नैनीताल- कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि, जानें क्या रहेगा खास

Spread the love

 

 

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच रहीं हैं। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला मौका होगा कि जब दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगी। इससे विश्वविद्यालय को देश भर में नई पहचान मिलेगी। इससे पहले इसी वर्ष 25 जून को नागरिक तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आए थे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने इस वर्ष अपना 51 वर्ष का सफर पूर्ण किया है। युवाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यूपी सरकार ने विवि को एक दिसंबर 1973 को स्थापित किया। कुमाऊं विवि ने कई आईएएस, पीसीएस, वैज्ञानिक व प्राध्यापक समाज को दिए। पहले कुलपति के रूप में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रो. डीडी पंत ने कुलपति का दायित्व संभाला तो पहली बार हुए छात्रसंघ चुनाव में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल अध्यक्ष चुने गए। यहीं नहीं पद्मभूषण व पद्मश्री प्रो. केएस वाल्दिया, पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक, पद्मश्री अनूप साह, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा समेत कई हस्तियां विवि ने समाज को दीं।

 

मोबाइल फोन, कैमरा, धातु की वस्तुएं, चाबी, बैग, पर्स आदि पर रहेगा प्रतिबंध
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 20वां दीक्षांत समारोह चार नवंबर को डीएसबी परिसर के एएन सिंह हाल में होगा। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में विवि को गरिमा प्रदान करेंगी। उन्होंने समारोह के सुचारू संचालन व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी से अनुरोध किया है कि वे समारोह प्रारंभ होने के कम से कम एक घंटा पूर्व अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं। समारोह स्थल पर प्रवेश के समय किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, कैमरा आदि) तथा धातु की वस्तुएं, चाबी, बैग, पर्स आदि ले जाना पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे 1500 अधिकारी और पुलिस जवान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जिले भर में सात एसपी, सात एएसपी, 17 सीओ, 39 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, पीएससी, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ समेत 1500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वीवीआइपी दौरे को लेकर चार कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही रूट को अलग-अलग सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। संवाद

और पढ़े  ऋषिकेश- बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, मौके पर ही मौत

 

20 विद्यार्थियों को जांच के बाद दिए जाएंगे पदक
राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए जाने है। सुरक्षा की दृष्टि से इन विद्यार्थियों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज की जांच की जाएगी। उसके बाद ही उन्हें मंच पर भेजा जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love