हरिद्वार- बाबरी मस्जिद एलान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जो बाबर के साथ खड़े उनके साथ वही सलूक होगा

Spread the love

दरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद सभी चारो धामो की पूजा उनके गद्दी स्थलों ऊखीमठ, पांडुकेश्वर, मुखबा और पांडुकेश्वर में पूजा अर्चना की जाती है। शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यात्रा शुरू कर दी है।

अविमुक्तेश्वरानंद शीतकालीन चार धाम यात्रा पर रवाना हो गए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा भगवान की कृपया है कि उत्तराखंड में सनातनी चारधाम की यात्रा निर्वाहन रूप से कर पा रहे है ग्रीष्म काल मे जिन स्थानों पर चार धामो की पूजा होती है शीतकाल में वहाँ पहुँच पाना कठिन हो जाता है। जब से हम ज्योतिषपीठ पर आये है तब से शीतकालीन चारधाम यात्रा पर जा रहे है। शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार भी रुचि ले रही है जो बहुत ही अच्छी बात है।

 

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के निलंबित विधायक की ओर से बाबरी मस्जिद वाले एलान पर भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चेताया। बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी जाने को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा बाबर हमारे लिए आक्रांता था उसने हमारे ऊपर जुल्म ढाए हैं। अगर बाबर से जुड़ कर कोई व्यक्ति अपनी पहचान बताता है तो हम उसको भी आक्रांता ही समझेंगे और उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करेंगे।

भारत देश में आकर बाबर ने जो भी किया वो हमको पीड़ा पहुंचाने वाला काम किया और अगर आज की तारीख में कोई व्यक्ति उसी के साथ अपने आपको खड़ा रखता है की हम बाबर के लोग है तो ऐसे लोगो के साथ बाबर जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

और पढ़े  मोटाहल्दू / बेरीपड़ाव-  डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर 

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    रुड़की- 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

    Spread the love

    Spread the love24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से…


    Spread the love