ज्योलीकोट: ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, दोस्त घायल

 

 ज्योलीकोट-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक और ट्रक की भिड़ंत में हो गई। हादसे में कालाढूंगी निवासी दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को हल्द्वानी ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दोस्त ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीव्र मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने से मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई।

 

सब्जी से लदा ट्रक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आ रहा था। इस बीच बाइक सवार दो युवक ज्योलीकोट से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। ज्योलीकोट बाजार से आगे संकरे मोड़ के पास बाइक सवार ट्रक से जा भिड़े। हादसे में दोनों घायल हो गए। एक युवक तो ट्रक के नीचे घायल अवस्था में पड़ा रहा जिसे मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। घायलों की पहचान कालाढूंगी के वार्ड पांच निवासी मेहताब आलम पुत्र सैफुद्दीन और सुहैल (22) पुत्र हसन के रूप में हुई। दोनों घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस के मुताबिक सुहैल की रास्ते में मौत हो गई। मृतक कालाढूंगी में कारपेंटर का कार्य करता था। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। बता दें कि भीमताल मार्ग बंद होने से कुमाऊं का पूरा यातायात इसी मार्ग पर है। इससे वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…