न्यूडिटी: ई-मेल ब्लॉक- बचपन की न्यूड फोटो अपलोड करने पर अकाउंट हुआ ब्लॉक,फिर हाईकोर्ट ने गूगल को भेजा नोटिस

न्यूडिटी: ई-मेल ब्लॉक- बचपन की न्यूड फोटो अपलोड करने पर अकाउंट हुआ ब्लॉक,फिर हाईकोर्ट ने गूगल को भेजा नोटिस

न्यूडिटी को लेकर टेक कंपनियों पर नियामक की ओर से काफी दबाव है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर इसमें कमी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में टेक कंपनियों न्यूडिटी को लेकर अपनी पॉलिसी को सख्ती से लागू कर रही हैं। इसी कड़ी में गूगल ने एक शख्स के ई-मेल को इसलिए ब्लॉक कर दिया, क्योंकि उन्होंने गूगल ड्राइव पर बचपन की ओर न्यूड फोटो अपलोड कर दी थी। एक साल तक लगातार प्रयास करने के बाद शख्स ने गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

फोटो में क्या था?
इस मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गूगल इंडिया को नोटिस भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने अपनी एक दो साल की उम्र की फोटो गूगल ड्राइव पर अपलोड की थी जिसमें उनकी दादी उन्हें नहला रही थीं। न्यायमूर्ति वैभवी डी नानावटी की अदालत ने 15 मार्च को गूगल, केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया जिसका जवाब 26 मार्च 2024 तक देना होगा।

कंप्यूटर इंजीनियर नील शुक्ला ने गूगल को किया चैलेंज
याचिकाकर्ता नील शुक्ला एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उन्होंने गूगल ड्राइव पर बचपन की तस्वीरें अपलोड कीं, जिसमें एक फोटो उनकी दो साल के उम्र की थी। उस फोटो में उनकी दादी उन्हें नहला रही थीं। शुक्ला के वकील दीपेन देसाई ने अदालत को बताया कि गूगल ने “स्पष्ट बाल शोषण” दिखाने वाली सामग्री के संबंध में अपनी नीति का उल्लंघन करने के लिए पिछले साल अप्रैल में शुक्ला का खाता ब्लॉक कर दिया था।

और पढ़े  जन्माष्टमी: भक्तों के 'बिजनेस पार्टनर' हैं सांवरियाजी, मुनाफे के रूप में हर महीने आता है करोड़ों का चढ़ावा

शुक्ला ने भारत में ऐसे मामलों के लिए नोडल एजेंसी, गुजरात पुलिस और केंद्र के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संपर्क किया था, लेकिन वे भी कार्रवाई करने में विफल रहे जिसके बाद वे कोर्ट पहुंचे। याचिकाकर्ता ने तत्काल सुनवाई का भी अनुरोध किया, क्योंकि उसे Google से एक नोटिस मिला था जिसमें कहा गया था कि उनके अकाउंट से जुड़ा डाटा को एक साल बाद यानी अप्रैल में डिलीट कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…