हरिद्वार: होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

Spread the love

रिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने अन्ना चौहान (66) निवासी इंगलैंड के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत का कारण सामने आ रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।

पुलिस के अनुसार, अन्ना चौहान दो दिन पहले इंगलैंड से एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। हरिद्वार पहुंचने के बाद वह सप्तऋषि क्षेत्र स्थित शांति हेरिटेज होटल में ठहरी थी। मंगलवार को जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया।

 

कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच की। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला की बेटी विदेश में डॉक्टर है।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- त्यूणी में बीमार महिला की आत्महत्या,घर से बिना बताए निकली, पेड़ पर लटका मिला शव
  • Related Posts

    देहरादून- चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान

    Spread the love

    Spread the loveचुनावी मोर्चे पर कांग्रेस के कमांडर अकेले पड़ गए हैं। भाजपा के प्रहार का जवाब देने के बजाय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को अपने ही नेताओं की खींचतान…


    Spread the love

    देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड, 2 और दबोचे, 1 को गोली लगी, अब तक नौ आरोपी हो चुके गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी…


    Spread the love