पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को हुई फांसी की सजा।।

Spread the love

पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को हुई फांसी की सजा।।

शाहजहांपुर-

शाहजहांपुर अपर सत्र न्यायालय कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव के कोर्ट ने शनिवार को पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को फांसी की सजा सुनाई । इसके साथ ही महिला पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। जबकि पति की हत्या में महिला के प्रेमी को उम्रकैद की सजा के साथ 3 लाख रुपए का अर्थदंड का फैसला सुनते हुए रक़म को मृतक के परिजनों को सौपने का आदेश दिया
शाहजहांपुर की तहसील पुवायां के अंतर्गत एक सितंबर 2016 की रात माकन की तीसरी मंजिल पर सोते समय मृतक सुखजीत सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था मृतक सुखजीत सिंह की एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर ने अज्ञात हमलावरों पर घर में घुसकर हत्या का आरोप लगाया लगाकर पुलिस को बरगलाने का कार्य किया था लेकिन पुलिस की जाँच में मिले सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आने पर रमनदीप और दुबई में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड मिट्ठू सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया गया था इस हत्याकांड का मुकदमा अपर सत्र न्यायालय में सात वर्ष चला । ट्रायल होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव के कोर्ट ने मृतक सुखजीत सिंह की पत्नी रमनदीम कौर और उसके प्रेमी मिट्ठू सिंह को दोषी माना मृतक सुखजीत सिंह की एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा सुनाई । इसके साथ ही महिला पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। जबकि हत्या में महिला के प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा के साथ 3 लाख रुपए का अर्थदंड का फैसला सुनते हुए रक़म को मृतक के परिजनों को सौपने का आदेश दिया
हत्यारी पत्नी ने पुलिस को बताया था पति की हत्या की साजिश इंग्लैंड में रची गई थी, भारत में हत्या की गई। मुझे अपने पति की दाढ़ी पसंद नहीं थी। मैं उसके साथ रहना भी नहीं चाहती थी। इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया ।वारदात में शामिल बॉयफ्रेंड दुबई में रहता था जिसने भारत आकर प्रेमिका के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था । कोर्ट ने 7 साल बाद अपना फैसला सुनाया। दोनों आरोपियों को सजा मिलने के बाद परिवार ने खुशी का इज़हार किया।

और पढ़े  मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

सुखजीत और मिट्ठू बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव के थे। सुखजीत नौकरी के लिए इंग्लैंड में रहने वाली अपनी बहन के पास चला गया। वहां सुखजीत टैंकर चलाने लगा। मिट्ठू सिंह भी दुबई चला गया। इसी बीच इंग्लैंड में सुखजीत की मुलाकात इंग्लैंड में जन्मीं रमनदीप कौर से हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी से रमनदीप के परिजन खुश नहीं थे।शादी के बाद सुखजीत और रमनदीप दुबई घूमने गए। यहां दोनों की मुलाकात मिट्ठू सिंह से हुई। दुबई में सुखजीत और रमनदीप करीब 6-7 दिन रहे। इस बीच रमनदीप और मिट्ठू सिंह की अच्छी दोस्ती हो गई। उसके बाद मिट्ठू भी इंग्लैंड आने-जाने लगा। रमनदीप और मिट्ठू के बीच अफेयर हो गया। सुखजीत को इसका शक हो गया और उसने पत्नी रमनदीप पर नजर रखनी शुरू कर दी।जिसके बाद मिट्ठू ने दुबई से इंडिया आकर प्रेमिका के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया
हत्या वाली रात मृतक के घर में बिरयानी बनाई गई जिसमे बेहोशी की दवा मिलाई गई जिसके बाद सुखजीत की गला रेत् कर हत्या कर दी


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *