अब पूरी दुनिया सुनेगी ऋषि सिंह की आवाज,इंडियन आइडल- 13 के टॉप 15 में बनाई जगह।।

अयोध्या शहर के खवासपुरा गुरुद्वारा गली के रहने वाले ऋषि सिंह की आवाज अब पूरी दुनिया सुनने वाली है। 19 वर्षीय ऋषि ने सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल- 13 के सीजन के टॉप 15 में जगह बना ली है। हालांकि शो आज से ऑन एयर होगा लेकिन प्रोग्राम की रिकॉर्डिंग हो चुकी है। टॉप 15 प्रतिभागियों में पहुंचे ऋषि के ने पहला पहला प्यार… गाना गाया तो मंच पर बैठे बॉलीवुड के टॉप म्यूजिसियन व सुर सम्राट विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया व नेहा कक्कड़ झूम उठे। ऋषि ने जैसे ही बताया कि वह अयोध्या का रहने वाला है तीनों जज कुर्सी से उठ खड़े हुए और हाथ जोड़कर बोले जय श्री राम। नेहा कक्कड़ ने तो यहां तक कह दिया कि मेरी बहुत ख्वाहिश है कि अयोध्या घूम कर आऊँ। तो वही यह खबर सुनकर ऋषि के परिवारजन और दोस्तों में खुशी का माहौल है। अयोध्या विकास भवन में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात ऋषि के पिता राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऋषि जब 5 वर्ष का था तभी से ही उसकी रूचि गीत संगीत में हो गई थी। “आर्ट ऑफ लिविंग” में जुड़े होने की वजह से ऋषि का बचपन से ही भजनों के प्रति गहरा लगाव था। घर के सामने गुरुद्वारे में होने वाले सत्संग, शब्द कीर्तन में ऋषि अपनी आवाज से सबका मन जीत लेता था। पढ़ाई की अपेक्षा संगीत में ऋषि की रुचि बढ़ती गई कैंब्रियन में 12वीं करने के बाद उसका लगाओ संगीत के प्रति और बढ़ गया राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऋषि अभी देहरादून में 3 वर्षीय एयरपोर्ट मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। अभी उसका सेकंड ईयर है ऋषि के सलेक्शन के बाद से परिवार जनों व आसपास के लोगों का बधाइयों का फोन आ रहा है। राजेंद्र ने कहा कि हमारे परिवार से दूर दूर तक गीत संगीत से किसी का नाता नहीं है लेकिन आज अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ऋषि की माता का कहना है कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि बेटा जीत कर आए और अयोध्या का नाम रोशन करे।

और पढ़े  लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…