शाहजहांपुर- एक्शन में जिलाधिकारी,तक्षशिला सहित चार स्कूलों को नोटिस ज़ारी हुआ

Spread the love

 

 

 जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई बैठक में निजी विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय कक्षा 1 से 8 तक शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची सत्र प्रारंभ होने से 60 दिन पूर्व अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करेंगे।

साथ ही विद्यालयों को उक्त सूची की एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक, शाहजहांपुर को उपलब्ध करानी होगी और एनआईसी की वेबसाइट पर भी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। निर्देशों के अनुसार, पुस्तकों की सूची अपलोड होने के बाद अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की पुस्तकों के कवर पृष्ठ भी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइट और एनआईसी पोर्टल पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर तक्षशिला पब्लिक स्कूल शाहजहांपुर, एसएसएमबी स्कूल शाहजहांपुर, गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जलालाबाद तथा मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल शाहजहांपुर को जिला शुल्क नियामक समिति/जिलाधिकारी द्वारा आर्थिक दंड का नोटिस जारी किया गया है।

इन विद्यालयों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न देने की स्थिति में समिति द्वारा अर्थदंड निर्धारित किया जाएगा।

जांच में सामने आया कि तक्षशिला पब्लिक स्कूल ने ऐसी पुस्तकों का चयन किया जो बाजार में सामान्य रूप से उपलब्ध नहीं हैं और केवल विशेष दुकानों पर मिल रही हैं। वहीं एसएसएमबी स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में पुस्तकों में परिवर्तन पाया गया। गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, जलालाबाद द्वारा बेसमेंट स्थित एक दुकान से पुस्तकों की बिक्री कराई जा रही थी, जबकि मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा विद्यालय परिसर के अंदर ही पुस्तकों की बिक्री की जा रही थी।

और पढ़े  बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love