नितिन नवीन की नई टीम: दिल्ली के 6 नेताओं को जिम्मेदारी, राम माधव उपाध्यक्ष तो संदीप पाठक राष्ट्रीय सचिव बने

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

 

दिल्ली के छह नेताओं को मिली जगह

नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन की इस टीम में दिल्ली से कुल छह नेताओं को जगह मिली है। इन नेताओं में राम माधव, बी.एल. संतोष, संदीप पाठक, सुनील बंसल, डॉ. स्वदेश सिंह और जय प्रकाश शामिल हैं। इन सभी नेताओं को पार्टी संगठन में अहम पद दिए गए हैं।

 

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली से राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री का पदभार मिला है। सुनील बंसल भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। संदीप पाठक को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. स्वदेश सिंह को भी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश को भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

 

नितिन नवीन की टीम में कई राज्यों को मिला प्रतिनिधित्व
भाजपा की नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के केंद्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और समन्वय को मजबूत करने का संकेत मिलता है।

और पढ़े  पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…