News: जज के घर पर हुआ हमला, जान से मारने की धमकी, पुलिस के हाथ खाली

 

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार तड़के कुछ लोगों ने जज को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही उनके आवास पर पथराव भी किया। जिससे जज के परिवार में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर हमला
जानकारी के मुताबिक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया। इसके बाद उनको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर भालूमाड़ा में रात करीब 12:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा ने भालूमाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उनका परिवार अपने सरकारी आवास पर सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

 

आंगन में किया पथराव, फिर भागे
अपनी शिकायत में जज ने यह भी कहा कि आंगन में पथराव करने से पहले गेट पर लगे लैंप और लोहे के उपकरणों सहित संपत्ति को नुकसान पहुंचा। जब न्यायिक मजिस्ट्रेट घर से बाहर आए तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी), 296 (अश्लील कृत्य और गाने), 324 (शरारत), 331(6), जो घर में अतिक्रमण या सेंधमारी से संबंधित है, 333 (चोट पहुंचाने की तैयारी के साथ घर में अतिक्रमण), 351(3) (मृत्यु की धमकी, गंभीर चोट पहुंचाना, या आग से संपत्ति नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार
न्यायाधीश अमनदीप सिंह के मुताबिक 24 अक्तूबर की रात लगभग 12:30 बजे की घटना है। वे अपने परिवार के साथ शासकीय आवास में सो रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने घर पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

और पढ़े  आज भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल,कई सौगात देंगे
  • Related Posts

    भीषण हादसा: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

    जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी…

    आज भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल,कई सौगात देंगे

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को राजधानी में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 35 हजार से अधिक गोपालक और…