नव विवाहिता प्रेमी के साथ फुर्र: नव विवाहिता शादी के डेढ़ माह बाद प्रेमी के साथ फुर्र, जेवर और नकदी भी ले गई..

Spread the love

नव विवाहिता प्रेमी के साथ फुर्र: नव विवाहिता शादी के डेढ़ माह बाद प्रेमी के साथ फुर्र, जेवर और नकदी भी ले गई..

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। वह जेवरात और नकदी भी ले गई। भाई विदा कराकर मायके ले गया था। उसके बाद वह नहीं लौटी। पीड़ित को जानकारी हुई तो वह थाने पहुंचा। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।

मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की शादी 18 अप्रैल 2024 को करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। 10 मई को नवविवाहिता का भाई घर आया। बहन को विदा कराकर मायके ले गया। पति से कहा था कि मायके में एक बच्चे का जन्मदिन है। इस पर पति भी उसके साथ चला गया। अगले दिन वह घर वापस लौट आया।

वहीं मायके से नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही एक युवक से नवविवाहिता के संबंध थे। यह बात शादी करने के दौरान उन्हें नहीं बताई गई। काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं लगा। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *