प्रेमी की हत्या:- मैसेज देख कर आग बबूला हुआ पति, मौका मिलने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान

प्रेमी की हत्या:- मैसेज देख कर आग बबूला हुआ पति, मौका मिलने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में रविवार को पति ने पत्नी के प्रेमी की चाकू घोपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर घायल कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने तहरीर देकर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस की देख-रेख में आरोपी का उपचार चल रहा है।

पूरा मामला यह है
खजूरी गांव निवासी जुनैद खां पत्नी और तीन बच्चाें के साथ मुंबई के कोल्हापुरी में रहकर एक साल से वेल्डिंग का काम करता था। करीब दो माह पहले जुनैद अपने परिवार के साथ मुंबई से गांव खजूरी आया। पुलिस के मुताबिक एक जून की रात उसकी पत्नी के मोबाइल पर पड़ोसी अब्बास खां (20) का एक मैसेज आया, जिसे देख जुनैद आग बबूला हो गया।

अब्बास का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। इसी शक को लेकर आरोपी पति ने अपनी पत्नी से कहासुनी करने के बाद सोने चला गया। इधर, सुबह करीब छह बजे पत्नी के प्रेमी अब्बास को बाइक से कहीं जाते हुए देखा तो आक्रोशित हो उठा। अब्बास को बाइक से गिराकर चाकू से शरीर पर ताबड़तोड़ वार किया। चाकू लगने से अब्बास खां लहूलुहान होकर अचेत हो गया। यह देख ग्रामीण व परिजन घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने जुनैद को पकड़ मारपीटकर घायल कर दिया। इधर, परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल अब्बास को उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मारपीटसे घायल जुनैद को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं अब्बास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी जुनैद की पत्नी से पड़ोसी अब्बास का अवैध संबंध था। इसको लेकर जुनैद ने अब्बास को चाकू से मारकर हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई सैफ खां की तहरीर पर आरोपी जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…