नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत,कामिनी ने कुछ समय पहले छोड़ दी थी BPO की नौकरी

नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। वह लिली टावर के 16वीं मंजिल के फ्लैट में पति मंथन धीमान के साथ किराये पर रह रही थी। दोनों की शादी करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को हुई थी। घटना के बाद कामिनी के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कामिनी 16वीं मंजिल से नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। परिवार के लोग उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए सूचना दी गई है।
कुछ समय पहले छोड़ दी थी बीपीओ की नौकरी
कामिनी मूलरूप से एटा की रहने वाली थी, जबकि उसका पति मंथन धीमान देहरादून का निवासी है। दोनों ने 11 जुलाई को शादी की थी। इसके बाद सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी के फ्लैट में रहने लगे थे। कामिनी पहले बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। मंथन निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के रूप में काम करता है। पुलिस पूछताछ में मंथन ने बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने जब इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह तत्काल कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सका।
मायके पक्ष ने लगाया आरोप
कामिनी की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके मायके वाले भी नोएडा पहुंचे। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कामिनी की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…