नई वेबसाइट लॉन्च- 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास

 

पने किसी फिल्म देखा होगा कि कोई मंत्री जनता के बीच गया है और वहां किसी ने शिकायत की, तो मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए एलान कर दिया हो कि आपकी शिकायत दूर हो जाएगी?

कुछ ऐसा ही नजारा बीते दिन राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दिखा। जहां पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक छात्रा ने ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया था। बस फिर क्या था, रेल मंत्री ने अधिकारी से बात की और एलान कर दिया कि 15 जुलाई 2026 को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च होगी। तो चलिए जानते हैं…

 

क्या कहा छात्रा ने रेल मंत्री से?

  • दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीते दिन गुरुवार को राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों से संवाद करने के लिए पहुंचे थे
  • छात्रों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने रेल मंत्री से सीधे शिकायत करते हुए कहा कि, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC की वेबसाइट हैंग हो जाती है
  • इससे  यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है
  • छात्रा ने ये भी कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी वेबसाइट पर आने वाले कैप्चा कोड को भरने में होती है

 

रेल मंत्री ने क्या एक्शन लिया?

  • छात्रा की शिकायत सुनने के बाद रेल मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारी को कॉल करते हुए कहा कि, छात्रों की मांग है कि IRCTC की नई वेबसाइट बनानी चाहिए
  • यही नहीं, अश्विनी वैष्णव ने अधिकारी से ये भी पूछा कि, क्या हम 30 दिनों में वेबसाइट बना पाएंगे?
  • इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से कहा कि अगले महीने की 15 तारीख (15 जुलाई) को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी
और पढ़े  हरियाणा में बदमाशों का आतंक: पानीपत में वार्ड 6 की पार्षद के ससुर समेत तीन पर हमला, गोली लगने से एक घायल

 

IRCTC की नई वेबसाइट में क्या खास होगा?

  • अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि नए पोर्टल में क्या-क्या खास चीजें होंगी
  • उन्होंने बताया कि, IRCTC की नई वेबसाइट मौजूदा वेबसाइट की तुलना में अधिक यूजर फ्रेंडली और तेज होगी
  • टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुगम बनेगी
  • इससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करते समय कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा

 

क्या बेबी फीडिंग रूम भी हो सकते हैं कोच में?
  • वेबसाइट के मुद्दे के बीच एक छात्र ने ये भी कहा कि ट्रेनों में महिलाओं के लिए बेबी फीडिंग रूम भी होने चाहिए
  • इस पर अश्विनी वैष्णव ने इस सुझाव को नोट कर अमल में लाने के लिए कहा
  • इससे ट्रेन के हर कोच में एक बेबी फीडिंग रूम तैयार किया जाएगा

 

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…