News: देशभक्ति की ऐसी मिठास, मिठाइयों से हटे ‘पाक’, जुड़ा ‘श्री’ का सम्मान

Spread the love

 

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच विवाद के बाद देश के लोग अपनी अपनी तरफ से सेना का सम्मान दिखा रहे हैं। अब इस विवाद का असर मिठाइयों के नाम पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में कई ऐसी मिठाइयां हैं जिनके नाम के साथ ‘पाक’ शब्द आता है। हालांकि ‘पाक’ शब्द का मतलब ‘शुद्ध’ होता है, लेकिन अब यह शब्द लोगों के दिल में गुस्सा और नकारात्मकता का प्रतीक बन गया है। इसलिए मिठाई के नामों में बदलाव किया जा रहा है।

जयपुर की राजधानी राजस्थान में ‘त्योंहार’ नाम का एक मिठाई का स्टोर है, जहां स्वर्ण भस्म और चांदी भस्म से बनी खास मिठाइयां बनाई जाती हैं। इस स्टोर की मशहूर मिठाई ‘स्वर्ण भस्म पाक’ की कीमत 85,000 रुपये प्रति किलो है। अब इस मिठाई के नाम से ‘पाक’ शब्द हटा कर ‘श्री’ जोड़ दिया गया है। जैसे कि ‘स्वर्ण भस्म श्री’, ‘चांदी भस्म श्री’, ‘बीकानेरी मोती श्री’, ‘मसूर श्री’, और सर्दियों में आने वाली ‘गोंद श्री’। त्योंहार स्टोर की मालिक चार्टर्ड अकाउंटेंट अंजली जैन ने बताया कि जब देश के जवान सीमा पर लड़ रहे थे, तब हमें लगा कि मिठाई के नाम में ‘पाक’ शब्द ठीक नहीं लगता। इसलिए हमने मिठाइयों के नाम में बदलाव किया। यह हमारा छोटा सा देशभक्ति का योगदान है। इस मिठाई में देशभक्ति की मिठास घुल गई है।

 

स्वर्ण भस्म श्री भारत की सबसे महंगी मिठाई है। इसे आयुर्वेदिक फार्मूले से बनाया गया है। इसमें अफगानिस्तान से लाए गए बादाम और केसर का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इसमें स्वर्ण भस्म डाला जाता है, जो आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। ऊपर से चिलगोजा, पिस्ता और केसर की सजावट होती है। इसमें जैन मंदिर से लाया गया एनिमल क्रुएल्टी फ्री वर्क भी लगाया जाता है, इसलिए इसकी कीमत खास है। अंजली जैन ने कहा कि जब सीमा पर हालात तनावपूर्ण थे, तो हमें लगा कि ‘पाक’ शब्द से नकारात्मक भावना जुड़ रही है। इसलिए हमने मिठाई के नाम को बदलकर ‘श्री’ कर दिया, जो भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह दर्शाता है।

मिठाइयों की कीमतें

और पढ़े  इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत
मिठाई का नाम कीमत (रुपये प्रति किलो)
स्वर्ण भस्म श्री ₹85,000
चांदी भस्म श्री ₹45,000
बीकानेरी मोती श्री ₹550
खजूर श्री ₹1,050
मैसूर श्री ₹600
काजू मैसूर श्री ₹1,200

इस तरह मिठाईयों के नामों में बदलाव कर देशभक्ति का एक नया रंग जुड़ गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love