नेपाल- केपी शर्मा ओली होंगे नेपाल के अगले प्रधानमंत्री, संभालेंगे हिमालयी राष्ट्र की जिम्मेदारी

Spread the love

नेपाल- केपी शर्मा ओली होंगे नेपाल के अगले प्रधानमंत्री, संभालेंगे हिमालयी राष्ट्र की जिम्मेदारी

नेपाल के नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। राष्ट्रपति ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इसका एलान कर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा। ओली 11 अक्तूबर 2015 से 3 अगस्त 2016 तक और फिर 5 फरवरी 2018 से 13 जुलाई 2021 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे
केपी शर्मा ओली नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। उनके सामने देश में राजनीतिक स्थिरता को फिर से बहाल करने की जिम्मेदारी होगी। 72 साल के ओली पुष्प कमल दहल प्रचंड की जगह लेंगे। दहल ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत खो दिया था। इस वजह से संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के तहत नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने ओली को नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल)-नेपाली कांग्रेस (एनसी) गठबंधन का नया नेता यानी देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया। ओली और नए मंत्रिमंडल को सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी।

165 सदस्यों के समर्थन का दावा
इससे पहले ओली ने शुक्रवार देर रात एनसी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के समर्थन से अगले प्रधानमंत्री बनने का दावा पेश किया था। उन्होंने प्रतिनिधि सभा (एचओआर) के 165 सदस्यों के हस्ताक्षर भी पेश किए थे, जिनमें से 77 उनकी पार्टी और 88 एनसी के सदस्य हैं।

और पढ़े  जेलेंस्की का बड़ा फैसला- सिरस्की की छुट्टी, द्रपाती बने नए सेना प्रमुख, क्या अब यूक्रेन में थमेगा प्रदर्शन?

Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *