बस चालक की लापरवाही- तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला,कुछ दूर तक घिसटता रहा शव बिखरे चीथड़े,बस चालक फरार

Spread the love

बस चालक की लापरवाही- तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला,कुछ दूर तक घिसटता रहा शव बिखरे चीथड़े,बस चालक फरार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम का शव बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटता गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समेटा और घटना की जानकारी ली।

हादसा बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में हुआ। यहां मंगलवार की सुबह करीब 8:0 बजे बीएस शिक्षा निकेतन, बटेश्वर की बस बच्चों को लेने निकली थी। बच्चों को लेकर वह वापस स्कूल के लिए लौट रही थी। इसी समय जज्ञ क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो वर्षीय बच्चे रुस्तम की तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने जा रही थी। दोनों पैदल चल रहे थे। इसी समय पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने बच्चे को टक्कर मार। टक्कर लगने के बाद मासूम सड़के के बीच की तरफ गिर गया। वह टायर के नीचे आ गया। बस में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटता भी चला गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। मां व आसपास के लोग चिल्लाए तब चालक ने ध्यान दिया। उसने तत्काल गाड़ी खड़ी की और बीहड़ के रास्ते जंगल की तरफ भाग निकला। बच्चे के चीथड़े देख मां चीख पड़ी। तब तक आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए।
चालक की लापरवाही और घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों में स्कूल प्रशासन और चालके के प्रति जबरजस्त आक्रोश है। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

और पढ़े  New Rule: आज से टोल प्लाजा पर कैश को लेकर बदल गया नियम, जान लें वरना होगी दिक्कत-जुर्माना

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को समेटा और उसे कपड़े में बांधा। पुलिस ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *