ब्रेकिंग न्यूज़: प्रयागराज- माफिया अतीक वकील के घर के नजदीक देसी बम से हमला,लोगों में दहशत |

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रयागराज- माफिया अतीक वकील के घर के नजदीक देसी बम से हमला,लोगों में दहशत |

अतीक अहमद और अशरफ के हत्याकांड के बाद प्रयागराज से एक और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। अतीक अहमद के वकीलों में से एक के घर के पास मंगलवार को एक गली में देसी बम फेंका गया। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम फेंका गया है, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के कटरा गोबर गली में देसी बम फेंका गया है। इलाके में छोटू यादव नाम का शख्स रहता है उसी से हर्षित सोनकर नाम के लड़के का विवाद हुआ था। आरोप है कि हर्षित ने ही छोटू को निशाना बनाकर बम चलाया, विजय मिश्रा का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। साथ ही वहां की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
कर्नलगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम मोहन राय का कहना है कि अतीक के वकील दयाशंकर मिश्रा निशाने पर नहीं थे और यह घटना दो युवकों के बीच दुश्मनी का नतीजा थी। हालांकि, वकील ने दावा किया कि यह भय और आतंक पैदा करने की कोशिश थी।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…