एनडीए बैठक:- प्रधानमंत्री मोदी की आज एनडीए सांसदों के साथ बैठक, इस बड़े मुद्दे पर होगी चर्चा

एनडीए बैठक:- प्रधानमंत्री मोदी की आज एनडीए सांसदों के साथ बैठक, इस बड़े मुद्दे पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिलेंगे। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए एनडीए सांसदों के 10 समूह बनाए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में प्रधानमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के सांसदों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ इन सांसदों की बैठक सोमवार शाम छह बजे महाराष्ट्र सदन में होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की दूसरी बैठक पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के एनडीए सांसदों के साथ शाम सात बजे संसदीय सौंध भवन में होगी। इस बैठक में राजनाथ सिंह और अमित शाह मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि एनडीए के नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, अमित शाह और राजनाथ सिंह पर सौंपी गई है।

भाजपा के लिए यूपी सबसे अहम
भाजपा के लिए सबसे अधिक लोकसभा सीटों के कारण उत्तर प्रदेश की अहमियत सबसे ज्यादा है। मिशन 80 की तैयारियों में जुटी भाजपा यहां से सभी सीटों को जीतकर अपनी बढ़त बनाए रखना चाहती है। लेकिन सुभासपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ आने से उसके लिए सबको सीटों में भागीदारी देना अनिवार्य होगा। कुछ नए क्षेत्रीय दल भी शीघ्र ही उसका हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में सीटों के तालमेल को लेकर पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में ही यह तनाव सतह पर आ गया था, जब अपना दल ने अधिक सीटों की दावेदारी कर भाजपा की समस्या बढ़ा दी थी।

और पढ़े  दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…