नंदा गौरा योजना:- उत्तराखंड सरकार दे रही है 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को 51 हजार रुपये, जल्द से जल्द करे ऑनलाइन आवेदन

नंदा गौरा योजना:- उत्तराखंड सरकार दे रही है 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को 51 हजार रुपये, जल्द से जल्द करे ऑनलाइन आवेदन

12वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार 51 हजार रुपये देगी। नंदा गौरा योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। बालिकाएं 30 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि यह योजना बालिकाओं का भविष्य संवारने वाली है।

मंत्री आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर जहां 11 हजार की धनराशि दी जाती है तो वहीं बिटिया के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 51 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना ने बेटे और बेटी में फैली असमानता को खत्म करने का काम किया है।

मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कन्या शिशु के जन्म पर आवेदन के लाभ के लिए कन्या के जन्म के छह माह के भीतर आवेदन की व्यवस्था है। जिसके तहत पोर्टल पर लगातार आवेदन आ जा रहे हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: चीरबासा के पास पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, 3200 यात्री रोके

    केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार को चीरबासा हेलिपैड के समीप पहाड़ से अचानक बोल्डर गिरने से एक स्थानीय व्यक्ति मोहन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। लगातार…