नैनीताल : पूरे कुमाऊं को समझने के लिए खुद तहसील व ब्लाक स्तर तक भ्रमण करूंगा – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह..

नैनीताल : पूरे कुमाऊं को समझने के लिए खुद तहसील व ब्लाक स्तर तक भ्रमण करूंगा – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह..

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का कहना है कि कुमाऊं को गहराई से समझने के लिए वह तहसील और ब्लाक स्तर तक भ्रमण करेंगे ताकि विकास कार्यों की स्थिति और लोगों की समस्याओं की जानकारी हो सके। चारधाम यात्रा में उमड़ रहे श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर लगता है कि इस बार यात्रियों की संख्या एक नया रिकार्ड बनाएगी।

राज्यपाल बुधवार दोपहर नैनीताल पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी आदि ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि कुमांऊ मंडल की प्राकृतिक सुंदरता का अपना अलग महत्व है। यहां कई दर्शनीय पयर्टक स्थल हैं जहां हर साल सैकड़ों सैलानी पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अतिथि देवो भव: की परंपरा रही है। सरकार और स्थानीय लोगों के सहयोग से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। चारधाम यात्रा जहां हमारे लिए बड़ी चुनौती है वहीं दूसरी ओर अवसर भी है जिसमें हम देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें सकें और उन्हें यहां की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू करा सकें। उन्होंने कहा कि प्रकृति को महसूस करने के लिए सैलानी उत्तराखंड में आते हैं। हमें सैलानियों को आधारभूत सुविधाएं बेहतर सड़क, बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। इससे राज्य में पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूरा होगा जरूरतमंदों के अपने आशियाने का सपना, PM आवास के तहत 1647 आवासों को मिली मंजूरी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…