नैनीताल / भीमताल : नाबालिग पोती को घर में अकेला देख दादा ने किया पोती के साथ बलात्कार|

नगर क्षेत्र में एक दादा पर नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दादा फरार है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में लग गई है।

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि भीमताल के एक ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति (रिश्ते में दादा) अपनी नाबालिग पोती को घर में अकेली देख उसे पैसे का लालच देकर खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने डर सहमकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर भीमताल थाने में पहुंचे। थाने में देर रात पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी खोजबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विमल कुमार मिश्रा- थानाध्यक्ष भीमताल
नाबालिग पोती का एक अधेड़ व्यक्ति ने जो रिश्ते में दादा लगता है उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है, रिजन पीड़िता को लेकर भीमताल थाने में पहुंचे। आरोपी के खिलाफ पाक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,
आरोपी फरार है, उसकी खोजबीन जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, ठग गुजरात से गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…