नैनीताल / रामनगर:- 11वीं में पढ़ रही नाबालिक छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,बोयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध ।

नैनीताल / रामनगर:- 11वीं में पढ़ रही नाबालिक छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,बोयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध ।

11वीं की नाबालिक छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पेट में दर्द होने पर परिजन बेटी को अस्पताल ले गए तो मामले का खुलासा हुआ। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर क्षेत्र निवासी छात्रा (17) का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 24 वर्षीय युवक क्यारी के एक रिजॉर्ट में कार्यरत है। युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मेडिकल जांच करने पर नाबालिग गर्भवती निकली। इसके बाद डॉक्टरों ने छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। अस्पताल में छात्रा ने बालिका को जन्म दिया।

मामले में नाबालिग की बहन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376, पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़े  हरिद्वार: धारदार हथियार से गोदकर व्यक्ति की हत्या, सर्वानंद घाट के पास मिला शव
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…