नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 01 किलो चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार.

श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्व कढी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल व पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुंआ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआ व प्रभारी एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14.04.2022 को प्रभावी चैकिंग के दौरान अभियुक्त मौ0 फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नई बस्ती खेड़ा वार्ड नम्बर-13 रूद्रपुर उम्र-37 वर्ष को पुलिस टीम के द्वारा सुभाषनगर बेरियर लालकुआं से गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-*
पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, व यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मौ0 फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नई बस्ती खेड़ा वार्ड नम्बर-13 रूद्रपुर उम्र-37 वर्ष के कब्जे से 01 किलो चरस बरामद कर सुभाषनगर बेरियर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मजूदरी का कार्य करता है तथा पैसे अधिक कमाने के लालच में चरस तस्करी में लग गया तथा बरामद चरस को मैने पहाड़ से आ रहे वाहन चालक से कम दामों में खरीद कर लालकुंआ तथा हल्द्वानी के स्कूल,कॉलेजों में चरस बेचने आ रहा था।
*कार्यवाहीः-* अभियुक्त को पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुंआ पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 103/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-* मौ0 फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नई बस्ती खेड़ा वार्ड नम्बर-13 रूद्रपुर उम्र-37 वर्ष।
*बरामदगी का विवरणः-* अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो चरस बरामद।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।
*गिरफ्तारी टीमः-*
1- निरीक्षक श्री संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ
2- उ0नि0 श्री नन्दन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीताल।
3- कानि0 अनिल शर्मा कोतवाली लालकुआ।
4- कानि0 प्रकाश बिष्ट कोतवाली लालकुआं।
5- कानि0 त्रिलोक सिंह, कोतवाली एसओजी
6- कानि0 अशोक रावत, एसओजी
7- कानि0 कुन्दन कठायत, एसओजी

और पढ़े  उत्तराखंड: रोडवेज प्रबंधन से वार्ता बेनतीजा, समान वेतन-नियमितीकरण की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी

*मीडिया सैल हल्द्वानी*
*जनपद-नैनीताल।*

  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…