नैनीताल- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का भौकाल: बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की शिकायत का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया संज्ञान ।

Spread the love

नैनीताल- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का भौकाल: बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की शिकायत का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया संज्ञान ।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराये पर रहने वाली बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की ओर से दी गई शिकायत का संज्ञान लिया। आयुक्त ने भवन स्वामी को मकान में प्रवेश के लिए सुबह तक सीढ़ी बनाने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस के एसएसआई से भवनस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी कहा।
पीड़ित दीपा की ओर से की शिकायत में कहा कि बीते दिनों वह बेंग्लोर में अपनी बेटी से मिलने गई थी लेकिन जब वह घर पहुंचती तो देखा कि मकान मालिक ने घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए हैं जिस वजह से उन्हें रात बाहर गुजरानी पड़ी।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन स्वामी को फटकार लगाई। एसएसआई मल्लीताल दीपक बिष्ट को निर्देश दिए कि संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करें। कहा कि यदि कहीं भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए।

मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद हिमांशु, नैनीताल पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: पंचायतीराज मंत्री बने कौशिक, सामने है छोटी सरकार को बड़े अधिकार दिलाने की पांच बड़ी चुनौतियां
  • Related Posts

    चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

    Spread the love

    Spread the love   तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी…


    Spread the love

    देहरादून: LPG सिलिंडरों की किल्लत के बीच PNG को बढ़ावा देने की कवायद, हजारों घरों को जोड़ने की तैयारी

    Spread the love

    Spread the love     राजधानी में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *