नैनीताल- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का भौकाल: बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की शिकायत का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया संज्ञान ।

नैनीताल- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का भौकाल: बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की शिकायत का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया संज्ञान ।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराये पर रहने वाली बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की ओर से दी गई शिकायत का संज्ञान लिया। आयुक्त ने भवन स्वामी को मकान में प्रवेश के लिए सुबह तक सीढ़ी बनाने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस के एसएसआई से भवनस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी कहा।
पीड़ित दीपा की ओर से की शिकायत में कहा कि बीते दिनों वह बेंग्लोर में अपनी बेटी से मिलने गई थी लेकिन जब वह घर पहुंचती तो देखा कि मकान मालिक ने घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए हैं जिस वजह से उन्हें रात बाहर गुजरानी पड़ी।<strong>नैनीताल- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का भौकाल: बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट की शिकायत का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया संज्ञान ।</strong>
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन स्वामी को फटकार लगाई। एसएसआई मल्लीताल दीपक बिष्ट को निर्देश दिए कि संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करें। कहा कि यदि कहीं भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए।

मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद हिमांशु, नैनीताल पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

और पढ़े  हल्द्वानी: प्लॉट दिलाने और मकान बनाने का झांसा देकर टीटीई से ठग लिए 47 लाख, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…