नैनीताल हाईकोर्ट: हाईकोर्ट ने दिए निर्देश,राज्य की सभी अदालतें वीसी नियम-2020 का करें पालन

Spread the love

 

नैनीताल हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से संबंधित एक मामले की सुनवाई के बाद अमेरिका में रह रही महिला को देहरादून के पारिवारिक अदालत में लंबित एक मामले में वीसी के जरिये अपनी गवाही की अनुमति दी है।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य के सभी न्यायालयों को आवश्यकतानुसार हाईकोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार अमेरिका में रह रही देहरादून की माधुरी जोशी ने वीसी नियमों का हवाला देते हुए एक आवेदन दायर किया था लेकिन पारिवारिक कोर्ट ने बचाव में अपने साक्ष्य के लिए मौजूद रहने का निर्देश दिया।

माधुरी जोशी के वकील ने तर्क दिया कि देहरादून के न्यायालय ने वीसी से गवाही दर्ज करने के आवेदन का निपटारा करते समय न्यायिक विवेक का प्रयोग नहीं किया। प्रावधान है कि वीसी सुविधाओं का उपयोग न्यायिक कार्यवाही व न्यायालय संचालित कार्यवाही के सभी चरणों में किया जा सकता है। पारिवारिक न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि अपीलकर्ता-पत्नी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश देकर संबंधित न्यायालय ने जोशी के आवेदन को बिना कोई कारण बताए खारिज कर दिया ताकि उसे अपने बचाव में गवाह के रूप में पेश किया जा सके।

कोर्ट ने आश्चर्य जताया कि पारिवारिक न्यायालय ने अपीलकर्त पत्नी की यूएसए से पूरी यात्रा के खर्च के लिए 10 हजार रुपये की एकमुश्त राशि तय की थी जो बेहद कम है। खंडपीठ ने निचली कोर्ट के इस आदेश को रद कर दिया। महिला सेंट फ्रांसिसको में क्रेडिट यूनियन बैंक में प्रशिक्षु टेलर है।

और पढ़े  बागेश्वर- कत्यूर महोत्सव का रंगारंग आगाज, CM धामी ने वीडियों संदेश से दीं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love