उत्तराखंड: अधिवक्ताओं को मिली राहत, सभी न्यायालयों के चैंबर में अब घरेलू दरों पर मिलेगी बिजली

Spread the love

 

त्तराखंड के सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओं के चैंबर में अब सस्ती बिजली मिलेगी। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे अधिवक्ताओं को सामान्य बिजली खपत पर करीब दो रुपये प्रति यूनिट तक का लाभ मिलेगा।

हाईकोर्ट ने दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 फरवरी को अंतरिम आदेश जारी किया था। इस आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया था कि सभी न्यायालय परिसर के भीतर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर में अघरेलू (आरटीएस-2) के बजाए घरेलू (आरटीएस-1) की दरों पर बिजली दी जाए। आदेश की कॉपी मिलने के बाद यूपीसीएल ने इसे लागू कर दिया है। एमडी अनिल कुमार ने आदेश दिए हैं कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में सभी वितरण खंडों को तत्काल आरटीएस-2 से आरटीएस-1 में कन्वर्ट करना होगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य सहकारी नीति-2026 को धामी कैबिनेट की मंजूरी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love