नैनीताल / हल्द्वानी:- डीजीपी की पत्रकार वार्ता- कहा- राज्य में अनिवार्य होगा डबल हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना

Spread the love

नैनीताल / हल्द्वानी:- डीजीपी की पत्रकार वार्ता- कहा- राज्य में अनिवार्य होगा डबल हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना

नैनीताल जिले को छोड़कर अन्य जिलों में बाइकसवारों के लिए डबल हेलमेट का प्रावधान नहीं है। केवल चालक हेलमेट पहने तो चालान नहीं होता है। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी दौरे पर आए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि अब यह नियम सख्ती से पूरे प्रदेश में लागू होगा।

डीजीपी बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों और प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने यह मुद्दा उठाया कि एक प्रदेश में वाहन चालकों के लिए अलग-अलग नियम क्यों हैं? देहरादून और हरिद्वार में बाइक पर केवल एक व्यक्ति को हेलमेट लगाना पड़ता है। नैनीताल में ऐसा करने पर चालान हो जाता है। डीजीपी ने कहा कि एक प्रदेश में दो नियम नहीं होंगे। यह नियम सभी की सुरक्षा के लिए है। देहरादून, हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में दोपहिया वाहनों पर दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया जाएगा।

पुलिस के पास नहीं पहुंचीं करोड़ों की चोरी की शिकायत
एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि प्रदेश को अपराधियों की शरणस्थली बनने दिया जाएगा। अपराधियों से सख्ती से निपटते हुए मित्र पुलिस अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएगी। यूपी के एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के भीमताल स्थित घर से करोड़ों की चोरी के मामले में डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में अब तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनता के साथ दुर्व्यवहार संबंधी मामले बढ़ने उन्होंने कहा कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की शिकायत मिलने पर कानून अपना काम करेगा।

और पढ़े  चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

चार हजार रिक्त पदों पर मंजूरी के बाद शुरू होगी भर्ती
पत्रकार वार्ता में पुलिस फोर्स की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस पर डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में 24 हजार पुलिसकर्मी हैं। चार हजार रिक्त पद चल रहे हैं। खाली पदों को भरने के लिए तीन सप्ताह में प्रस्ताव बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद कई चरणों में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love