हल्द्वानी- कांग्रेस नेता पनेरू ने डीजीपी से मिलने के लिए किया फिल्मी ड्रामा, पुलिस को दिया 2 बार चकमा, जानें क्या था मामला

हल्द्वानी- कांग्रेस नेता पनेरू ने डीजीपी से मिलने के लिए किया फिल्मी ड्रामा, पुलिस को दिया 2 बार चकमा, जानें क्या था मामला

एक तरफ कोतवाली में डीजीपी अभिनव कुमार जनता से रूबरू हो रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बुद्ध पार्क में कांग्रेस नेता हरीश पनेरू को डीजीपी से न मिलने के लिए रोका गया था। करीब तीन बजे पनेरू पुलिस को चकमा देकर सर्किट हाउस के लिए निकल गए। पुलिस ने पीछा कर काठगोदाम में पनेरू की गाड़ी रोकी लेकिन गाड़ी में वह नहीं मिले। वह फिर चकमा देकर सर्किट हाउस पहुंचने में सफल तो हो गए लेकिन वहां पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बता दें कि 20 सितंबर को ओखलकांडा ब्लाक के खनस्यू में एक दारोगा और पुलिस कर्मियों ने मनमोहन सिंह नामक युवक को थाने में बुलाकर पीटा था। इस मामले में दो पुलिस वालों को हटाया गया। लेकिन कांग्रेस नेता हरीश पनेरू दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह बृहस्पतिवार को डीजीपी से मिलना चाहते थे। परंतु उन्हें जनसंवाद में नहीं आने दिया गया। एसपी क्राइम हरबंश सिंह ने पनेरू को बुद्ध पार्क के पास रोककर उन्हें दो बजे डीजीपी से मिलवाने का आश्वासन दिया। जनसंवाद के बाद करीब तीन बजे डीजीपी बुद्ध पार्क के सामने से ही सर्किट हाउस निकल गए, पुलिस ने उन्हें डीजीपी से नहीं मिलाया। इस पर पनेरू भड़क गए और सर्किट हाउस जाने को निकलने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा।

इसे लेकर पनेरू और उनके समर्थकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कुछ देर बहस करने के बाद पनेरू वापस बुद्ध पार्क लौट गए। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि पनेरू के बुद्ध पार्क से भागने की सूचना मिली। यह सुन पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। सभी लोग पैदल ही पार्क के पीछे पनेरू की तलाश करने लगे। उनके वहां न मिलने पर फोर्स गाड़ियों से सर्किट हाउस की तरफ रवाना हो गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब बिजली चोरी, मीटर तोड़ने पर एक लाख तक का जुर्माना, आयोग ने लागू किया जन विश्वास अधिनियम

वहीं सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने गौलापुल से पहले ही पनेरू की गाड़ी रोक ली लेकिन कांग्रेसी नेता उसमें नहीं मिले। ये पुलिस के लिए दूसरा चकमा था। कुछ समय बाद सूचना मिली कि पनेरू किसी तरह सीधे सर्किट हाउस पहुंच गए हैं। हालांकि वहां भी पुलिस ने उन्हें डीजीपी तक नहीं पहुंचने दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।

  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…