नैनीताल: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ ने कैंची धाम में बिताए 45 मिनट, कहा- मन प्रसन्न हो गया

Spread the love

 

त्तराखंड के कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार की शाम 4.30 बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। पूर्व राष्ट्रपति ने 45 मिनट तक मंदिर में समय बीताने के साथ ध्यान लगाया। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने पूर्व राष्ट्रपति को बाबा नीब करौरी महाराज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने मंदिर का भ्रमण कराने के साथ बाबा के द्वारा मंदिर स्थापना को लेकर भी अवगत कराया। साह ने बताया कि कैंची धाम में सालभर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु देश-विदेश से आ रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बताया कि कैंची धाम में पहली बार आकर बेहद शांति मिली। साथ ही बाबा का ध्यान लगाकर मन प्रसन्न हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर नैनीताल से कैंची धाम तक सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, 12-14 घंटे का सफर अब एक घंटे में होगा पूरा, CM ने किया शुभारंभ
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love