नैनीताल: गर्मी के चलते सरोवर नगरी में वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़,जाम हुआ ट्रैफिक, 80 फीसदी होटल पैक |

Spread the love

नैनीताल: गर्मी के चलते सरोवर नगरी में वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़,जाम हुआ ट्रैफिक, 80 फीसदी होटल पैक |

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब पर्यटकों की आमद बढ़ती ही जाएगी। वाहनों का दबाव बढ़ा तो पुलिस ने शहर के प्रवेश द्वार (रूसी बाईपास, नारायण नगर व पाइंस) में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में ही वाहनों को रोका। आज भी शहर में यही हालात हैं। शहर के 80 फीसदी होटल पैक हैं।

एसपी यातायात व क्राइम हरबंश सिंह ने बताया कि अभी हालात सामान्य हैं। हालांकि बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे हैं, लेकिन पार्किंग स्थल अभी पैक नहीं हुए हैं। यहां पहुंचे सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार है। साथ ही सैलानी नौकायन का आनंद ले रहे हैं।
नैनीताल में छोटी बड़ी पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास, नारायण नगर और पाइंस में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में रोका जाएगा। यहां से सैलानी शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजे जाएंगे।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मानसून पहुंचने तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी। अभी शहर में करीब 80 फीसदी होटल पैक हैं। पर्यटक पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं।

उन्होंने पर्यटन से जुडे़ कारोबारियों से अपील की है कि नैनीताल भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की अपने नैतिक कर्तव्य के तहत उनकी मदद करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

और पढ़े  Uttarakhand- कांग्रेस नेता हरक सिंह बोले-चुनाव लड़ने व विधायक बनने की मोहमाया नहीं

वहीं, सैलानियों ने नैनीताल के साथ ही भवाली, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर का रुख भी किया। मल्लीताल स्थित पंत पार्क, भोटिया तिब्बती बाजार, चाट पार्क समेत माल रोड में सैलानियों की चहल पहल बनी हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *