नैनीताल- दिल्ली के मुक्केबाजों ने जीती महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप

 

 

मल्लीताल मैदान में चल रही ऑल इंडिया एलीट महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब दिल्ली के मुक्केबाजों ने जीत लिया जबकि हरियाणा ने दूसरा और सीआईएसएफ ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को विभिन्न भार वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले गए। लाइट फ्लाई वेट कैटेगिरी में उत्तराखंड की मुक्केबाज कर्णिका कठायत ने हरियाणा की सुनैना को, फ्लाई वेट में हरियाणा की मीनाक्षी ने राजस्थान की कनुप्रिया को पराजित किया। बैंटम वेट में हरियाणा की सोनिका ने यूपी की संजना, फैदर वेट में सीआईएसएफ की रेखा ने हरियाणा की मोनिका को हराया। इसके अलावा लाइट वेट कैटेगरी में उत्तराखंड की निकिता ने दिल्ली की ज्योति को, वेल्टर वेट में दिल्ली की तानवी कौशल ने सीआईएसएफ की मोनिका, लाइट मिडिल वेट में सीआईएसएफ की रेणुका ने दिल्ली की तानिया चौहान को व मिडिल वेट में दिल्ली की गार्गी तोमर ने यूपी की हर्शिखा राणा को पराजित किया।
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर राजस्थान की खुशी पूनिया, सीआईएसएफ की जॉनी और उत्तराखंड की निकिता चंद के अलावा कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड की कर्णिका कठायत को बेस्ट राइजिंग बॉक्सर, लद्दाख की आयशा बानों को बेस्ट चैलेंजिंग बॉक्सर का खिताब दिया गया। संचालन नवीन पांडे ने किया।

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, हाईकोर्ट के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ लिटिगेशन जेके लखेड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डीएसओ निर्मला पंत, आयोजक सचिव कमल जगाती, जानकी कार्की, डॉ. विशाल गर्ग, राशिद खान, डीके शर्मा, प्रदीप जेठी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…