नैनीताल: कुमाऊं में सबसे महंगी हुई नैनीताल की मॉल रोड, सर्किल रेट में बेतहाश बढ़ोतरी, इतने किए गए दाम

उत्तराखंड में जमीन खरीदना अब और महंगा हो गया है। रविवार से नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में 22 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है जबकि नैनीताल में 50 फीसदी तक दाम बढ़ाए गए हैं। नैनीताल की मॉल रोड कुमाऊं में सबसे महंगी हो गई है। यहां बोट स्टैंड से एसबीआई तक भूखंड की खरीद के दाम एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिए गए हैं। हल्द्वानी में नैनीताल रोड के दाम अभी भी सर्वाधिक हैं। यहां मंगल पड़ाव क्षेत्र में शून्य से 50 मीटर दूरी तक के दाम 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार जबकि 50 मीटर से 200 मीटर दूरी तक 36 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किए गए हैं।

तहसील से ऊपर की ओर 29 हजार से बढ़ाकर एक लाख व 20 हजार से बढ़ाकर 26 हजार किए गए। ऊधमसिंह नगर में 22 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

नैनीताल में मॉल रोड और इससे लगे क्षेत्र में सर्किल दरों में 50 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इसी तरह भूखंड और आवास की दरों में झील व हिमालयन वैली के आधार पर 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 200 मीटर से अधिक दूरी पर सामान्यतः 20 फीसदी वृद्धि की गई है। भीम सिंह बिष्ट, प्रभारी उप निबंधक, नैनीताल

और पढ़े  हल्द्वानी: प्लॉट दिलाने और मकान बनाने का झांसा देकर टीटीई से ठग लिए 47 लाख, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…