पिता के प्रति भावनाओं को व्यक्त करती नजर आएगी मेरे पापा- आकांक्षा अवस्थी

Spread the love

लखनऊ –

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में भी बदलाव का दौर चल रहा है इसी कड़ी में आकांक्षा अवस्थी द्वारा अभिनीत की जा रही भोजपुरी पिक्चर फिल्म मेरे पापा का फिल्मांकन लखनऊ के विभिन्न रमणीय स्थानों पर की जा रही है जिसका उद्घाटन कुड़िया घाट पर माननीय श्री दिनेश सहगल ज्वाइंट डायरेक्टर, जन सूचना संपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा किया गया। बातचीत के दौरान फिल्म की मुख्य नायिका आकांक्षा अवस्थी ने बताया कि मेरे पापा अभिनय से ज्यादा मेरे हृदय से जुड़ी हुई है पापा हमारे हमेशा हमारे रियल हीरो रहे हैं आज उन्हीं की स्नेह और प्यार आशीर्वाद है जो इस किरदार के लिए मुझे चुना गया । इस फिल्म के निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक बॉबी सिंह कर रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट एल एल पी द्वारा सेवन रोजेज प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है । फ़िल्म में पापा के किरदार में हैं अवधेश मिश्रा तो बेटी के किरदार में हैं आकांक्षा अवस्थी । उन्होंने बताया कि “मेरे पापा ” एक आम मध्यमवर्गीय पिता की कहानी है लेकिन उनका अपने बेटी के प्रति और बेटी का अपने पिता के प्रति भावनात्मक पहलू को इस फ़िल्म में दर्शाया गया है । फ़िल्म के लेखक हैं राजेश बेरी जिन्होंने हिंदी की कई चर्चित फिल्मों का लेखन किया है जबकि संगीतकार हैं लाल सिन्हा और गीतकार हैं मुसाफिर जौनपुरी और अजित मंडल , जबकि सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं अनिल डांडा । मेरे पापा में आकांक्षा अवस्थी , आदित्य ओझा , अवधेश मिश्रा , अनिल रस्तोगी , देव सिंह , अजय सिंह, गौरी शंकर , राज प्रेमी , सुधीर , अनिता सहगल, माया यादव, अनिता रावत , श्वेता मिश्रा और श्यामली श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। मेरे पापा के नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी , प्रोडक्शन कंट्रोलर हैं शैलेन्द्र सिंह है। पी आर ओ अरविंद मौर्य है।

और पढ़े  नैनीताल- लोक अदालत में 942 मामलों का निस्तारण, 3.95 करोड़ रुपये का समझौता

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *