नैनीताल- लोक अदालत में 942 मामलों का निस्तारण, 3.95 करोड़ रुपये का समझौता

Spread the love

 

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 942 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में 3,95,71,286 रुपये की समझौता धनराशि तय हुई।

यह लोक अदालत नैनीताल, रामनगर और हल्द्वानी में आयोजित हुई। प्रशांत जोशी और अधिवक्ता हरीश चंद्र भट्ट की पीठ ने 16 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 30 लाख 99 हजार रुपये की समझौता धनराशि रही। हल्द्वानी में मनमोहन सिंह की पीठ ने 18 वादों का निस्तारण कर सर्वाधिक एक करोड़ 89 लाख 71 हजार 286 रुपये की समझौता धनराशि तय की। रवि अरोरा की पीठ ने 49 वादों में एक करोड़ आठ लाख 18 हजार 570 रुपये का समझौता कराया। आदर्श त्रिपाठी की पीठ ने 104 वादों और 112 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया, जिसमें कुल एक करोड़ 23 लाख 51 हजार 706 रुपये की समझौता धनराशि शामिल थी। इसके अलावा, जनपद में 231 राजस्व संबंधी वादों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें दो लाख 77 हजार रुपये की समझौता धनराशि तय हुई।

 

29 पारिवारिक वादों का निस्तारण
नैनीताल में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश सुशील तोमर की पीठ ने 29 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की पीठ ने 166 वादों का निस्तारण किया, जिसमें एक लाख 4 हजार रुपये की समझौता धनराशि रही। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हर्ष यादव की पीठ ने 42 वादों में 21 लाख 19 हजार 640 रुपये का समझौता कराया। द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्नेहा नारंग की पीठ ने 39 वादों और 37 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कर कुल 38 लाख 72 हजार 543 रुपये की समझौता धनराशि तय की। हल्द्वानी में न्यायाधीश परिवार न्यायालय धर्मेंद्र कुमार सिंह की पीठ ने 51 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया।

और पढ़े  चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक हुआ भूस्खलन,7 मजदूरों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love