हल्द्वानी / नैनीताल – पोलीथीन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सारथी फाउंडेशन ने एम बी इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ निकली जन जागरूकता रैली

आज दिनांक 14 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुसार पोलीथीन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सारथी फाउंडेशन समिति के सहयोग से एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में पॉलिथीन उन्मूलन हेतु विद्यालय के बच्चों के साथ एक जन जागरूकता रैली निकाली गई और एम बी इन्टर कालेज के मैदान से पॉलिथीन कचरे को एकत्रित कर बैगों मैं भरा गया।<strong>हल्द्वानी / नैनीताल – पोलीथीन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सारथी फाउंडेशन ने एम बी इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ निकली जन जागरूकता रैली</strong>
इससे पूर्व पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सारथी फाउंडेशन समिति के नवीन पन्त एवं ज्ञानेंद्र जोशी ने अपने संबोधन में बच्चों को प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों और जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने के लिए कहा। इसके बाद सारथी फाउंडेशन समिति एवं एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के छात्रों ने एक जन जागरूकता रैली निकाली और पॉलिथीन बैग के बदले कपड़े के बैग को अपनाने को कहा एवं सारथी फाउंडेशन समिति ने स्कूल में शिक्षकों को कपड़े के झोले को देकर सम्मान किया।<strong>हल्द्वानी / नैनीताल – पोलीथीन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सारथी फाउंडेशन ने एम बी इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ निकली जन जागरूकता रैली</strong>
स्कूल के बच्चौ एवं संस्था के सदस्यों द्वारा पोलीथीन के खिलाफ होथो में लिखे हूए स्लोगन की तख्ती पकड़ कर पोलीथीन हटाओ जीवन बचाओ, पोलीथीन हटाना है सुंदर शहर बनाना है के नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति से सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,उमेश सैनी,मदन मोहन जोशी,गिरिश लोहनी,आनंद आर्य,दीप्ति चुफाल,कंचन कश्यप,नीलू नेगी,जाकिर हुसैन,संदीप बिनवाल,गोविंद कश्यप,देवीदत्त सुयाल, बी डी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: BJP प्रभारी-सह प्रभारियों का पहला दौरा दो अक्तूबर से, पहले दिन पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों संग बैठक
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…