मसूरी- रात में बंद रहेगा मसूरी-देहरादून मार्ग, इस समय अति आवश्यक सेवा वाहनों को ही दी गई छूट

तिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन ने बुधवार से वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक केवल अति आवश्यक वाहनों को ही मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।

भारी बारिश के कारण पानी वाले बैंड क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर 20 जुलाई को मार्ग को बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की अस्थायी मरम्मत और मार्ग से अवरोध हटाने के बाद अब इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट राहुल आनंद द्वारा जारी आदेश में कोतवाली मसूरी और राजपुर थाना पुलिस को मार्ग पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक केवल एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक वाहनों को ही मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।

उप जिला मजिस्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और मरम्मत कार्य जारी रखें।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…