मसूरी हादसा: गज्जी बैंड के पास सड़क से नीचे खाई की तरफ गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 5 युवक थे सवार

मसूरी में देर शाम हादसा हो गया। आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि गज्जी बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो-एन वाहन संख्या UP14GH-0248 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है। वाहन में पांच लोग सवार बताए गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों के प्रयास से वाहन में फंसे सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वाहन में सवार लोगों की पहचान उज्जवल त्यागी (19), पुत्र ओम त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, चिराग त्यागी, पुत्र शिव कुमार त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, अभिषेक त्यागी, पुत्र ओम राज त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, यश त्यागी (20), पुत्र अमित त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर और हनी त्यागी (20), पुत्र संजीव त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
सभी पांचों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाली मसूरी पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यवाही पूरी की गई। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…