मस्क के दावे की खुली पोल?- एपस्टीन की ‘उन्मादी’ पार्टियों में शामिल हुए थे मस्क-जुकरबर्ग, नई फाइलों में खुलासा

Spread the love

कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के दस्तावेजों ने जहां एक ओर पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। वहीं दूसरी ओर हाल ही में सार्वजनिक की गई नई एपस्टीन फाइलों ने उद्योगपति एलन मस्क के पुराने दावों पर भी सैंकड़ों सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दस्तावेजों में दावा किया गया है कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग कैलिफोर्निया में आयोजित एक शाही डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि यौन अपराधी एपस्टीन ने खुद इस पार्टी को उन्मादी बताया था।

 

दस्तावेज में एपस्टीन के लिखे एक ईमेल का भी जिक्र किया गया है। यौन अपराधी एपस्टीन ने ईमेल में लिखा था कि यह डिनर पार्टी बहुत ही ‘उन्मादी’ थी। इस पार्टी में अन्य टेक इंडस्ट्री के बड़े नाम भी मौजूद थे, जैसे रीड हॉफमैन और पीटर थील, जो एपस्टीन और उसके नेटवर्क के साथ अनोखी कनेक्शन को उजागर करते हैं।

समझिए ये पूरा मामला, पोआइंटर में

 

  • हाल ही में जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई फाइल्स सार्वजनिक की गई हैं।
  • इन फाइल्स में पता चला कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग एक शाही डिनर पार्टी में शामिल हुए थे।
  • यह पार्टी कैलिफोर्निया में हुई थी।
  • जेफ्री एपस्टीन ने इस पार्टी को अपने ईमेल में उन्मादी बताया।
  • इस डिनर में अन्य टेक उद्योग के बड़े नाम भी मौजूद थे, जैसे रीड हॉफमैन और पीटर थील।
  • यह खुलासा एलन मस्क के पुराने दावे से पूरी तरह उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने एपस्टीन की किसी भी पार्टी में हिस्सा नहीं लिया।
  • फाइल्स से पता चलता है कि एपस्टीन के नेटवर्क में टेक उद्योग के शीर्ष लोग भी शामिल थे।
  • यह जानकारी अब दुनिया भर में बहस और जांच का कारण बन रही है।
और पढ़े  मेटा- इंडोनेशिया सरकार की मेटा को चेतावनी, फेक न्यूज और जुआ नहीं रोका तो लगेगा बैन

मस्क के पुराने बयान और यह नए दावे
बता दें कि मस्क को लेकर एपस्टीन फाइल में किया गया ये दावा उनके पुराने बयानों के उलट है। मस्क ने कहा था कि उन्होंने जेफ्री एपस्टीन की किसी भी पार्टी में हिस्सा नहीं लिया। मार्क जुकरबर्ग का कहना था कि उन्होंने जेफ्री एपस्टीन से केवल एक बार संक्षिप्त रूप से मुलाकात की थी। ऐसे में अब नई फाइल्स में सामने आई तस्वीर और ईमेल उनके बयान से अलग नजर आ रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को किया नष्ट,ईरान में मृतकों का आंकड़ा 1332 हुआ

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू…


    Spread the love

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

    Spread the love

    Spread the loveसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने…


    Spread the love