Murder: तिहरा हत्याकांड, बाप और 2 बेटों का हुआ मर्डर, वर्कशॉप में हथौड़े से कूच दिया सिर

 

 

उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। पिता और दो बेटों की देर रात वर्कशॉप में ही हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब घर का ही एक शख्स नाश्ता लेकर वहां पहुंचा। वर्कशॉप में तीन लोगों की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई और परिजनों के आने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस पर परिजन भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी का कचगांव अंडरपास के पास चूड़ी पेरने का वर्कशॉप है। रविवार की रात लालजी (50) अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप पर ही काम के चक्कर में रुक गए।

 

रात हो जाने के कारण दोनों बेटों के साथ लालजी दुकान में ही आराम करने लगे। परिवार वालों को लगा कि काम ज्यादा होगा, इसलिए वर्कशॉप में वे लोग रुक गए होंगे। सुबह एक रिश्तेदार नाश्ता लेकर लगाने के लिए वर्कशॉप पहुंचा तो देखा की कमरे में चारों तरफ खून बिखरा है। पिता सहित दोनों बेटों की लाश पड़ी हुई थी। 

परिजनों में मचा कोहराम

देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे राॅड और सरिया से उसके सिर पर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को माैके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाईपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

और पढ़े  मायावती का एलान: अब आकाश आनंद के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन, ईशान को दी गई दिल्ली की जिम्मेवारी

कहां गया सीसीटीवी डीवीआर

माैके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की गहनता से जांच कराई। वर्कशाॅप में हथाैड़ा भी मिला है। इसके साथ ही सीसीटीवी डीवीआर गायब था। एसपी ने आशंका जताई है कि हत्या किसी परिचित द्वारा ही किया गया है, क्योंकि डीवीआर आलमारी का ताला खोलकर निकाली गई है। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। शक के दायरे में जिस किसी का भी नाम सामने आएगा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…