अयोध्या से अच्छी खबर: शुरू हुई गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को आने-जाने में होगी आसानी, ये होगा किराया

 

योध्या में राम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की सुविधाओं को भी निरंतर बढ़ाया जा रहा है। अब कोई भी श्रद्धालु अयोध्या आता है तो उसे रेलवे स्टेशन आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

स्टेशन प्रशासन और स्वयंसेवी संस्था बालाजी भागवत प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए 50 रुपए के निर्धारित शुल्क के साथ गोल्फ कार्ट सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के तहत कोई भी यात्री स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म तक आसानी से पहुंच सकता है। एक गोल्फ कार्ट में एक साथ अधिकतम छह यात्री  सफर कर सकते हैं। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और भारी सामान वाले यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

 

यात्रियों की ओर से पूरी गाड़ी बुक करने के लिए 200 रुपये शुल्क तय किया गया है। इस पहल से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनता जा रहा है। गोल्फ कार्ट के ड्राइवर आकाश यादव ने बताया कि पहले भारी सामान लेकर प्लेटफार्म से बाहर निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब गोल्फ कार्ट सेवा से न सिर्फ समय बच रहा है बल्कि थकान भी अब नहीं होती है। बालाजी भागवत प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने यह सेवा अभी कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू की है।

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…