हत्या- घर लौट रहे विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर की हत्या, इस मामले को लेकर हुआ था विवाद

हत्या- घर लौट रहे विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर की हत्या, इस मामले को लेकर हुआ था विवाद

बदायूं में शनिवार सुबह हत्या का मामला सामने आया है। मूसाझाग थाना इलाके में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह थाना इलाके के गांव गिधौल के रहने वाले थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रदीप अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के नजदीक रास्ते में कार रुकवा कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पर पुलिस, परिवार और गांव के तमाम लोग पहुंच गए।

परिवार वालों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदीप से कोटे को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने उन्हें 24 घंटे में गोली मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रदीप कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बदायूं SSP डॉ ओ.पी सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार कश्यप की गाड़ी के पास उनका शव और मौके से तमंचा मिला है। उनके सर पर गोली के निशान हैं। परिजनों से तहरीर ली जा रही है, उन्होंने स्थानीय धीरेंद्र से कोटे का विवाद बताया है। मामले में अग्रीम कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…