दुष्कर्म के बाद हत्या – अंकल हमें आइसक्रीम नहीं चाहिए प्लीज छोड़ दो,चीखने पर कर दिया ये काम..

Spread the love

गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अगवा की गई दो बच्चियों में से एक की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस दरिंदगी के जुर्म में पड़ोसी युवक कपिल कश्यप (25) को गिरफ्तार किया है। वह नशे में धुत था। उसकी निशानदेही पर ही शुक्रवार की सुबह पांच बजे नौ साल की बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव में गन्ने के खेत से बरामद किया गया। बच्ची और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। कपिल ने बच्चियों को उनके घर के पास से अगवा किया था। वह उन्हें साइकिल पर घुमाने और आइसक्रीम दिलाने के बहाने ले गया। छह साल की बच्ची अपनी ननिहाल में रह रही है। रात दस बजे वह जब छूटकर आई तो बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके कपड़े फटे थे। इसी से आशंका थी कि नौ साल की बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती है। उसने बताया कि उन दोनों को कपिल अंकल ले गए थे। डॉग स्कवाड और ड्रोन कैमरों की मदद से रात भर चले तलाशी अभियान के बाद कपिल को सुबह चार बजे पकड़ा गया।
उसने बताया कि अपहरण के थोड़ी देर बाद ही दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी। उसने जो जगह बताई, शव वहीं पर मिला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

शाम को दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या करने का आरोपी कपिल कुछ घंटे पहले ही ससुर के अंतिम संस्कार से लौटा था। उसकी ससुराल मेरठ के जानी के चौबला गांव में है। ससुर के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी को ससुराल में छोड़कर उसने खूब शराब पी। उसके बाद अपने घर आकर तोड़फोड़ की। दादी ने विरोध किया तो उसे पीटा और साइकिल लेकर भाग गया।

मोदीनगर थाना के प्रभारी ने बताया कि कपिल ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वह दोनों बच्चियों को दुष्कर्म के इरादे से ले गया था। दोनों उसे पहचानती थीं, इसलिए सोच रखा था कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर देगा। गांव से निकलते ही बच्चियां कहने लगीं कि अंकल प्लीज, हमें जाने दो, आइसक्रीम नहीं चाहिए। वह उन्हें चुप करने लगा। इसी बीच छह साल की बच्ची भाग गई। उसके बाद नौ साल की बच्ची चीखने लगी तो उसका मुंह बंद किया। वह यही कहती रही, अंकल प्लीज छोड़ दो। कपिल ने पुलिस से कहा कि नशे में होने के कारण उसने उस समय उसकी बातों पर ध्यान ही नहीं दिया।

और पढ़े  अयोध्या- 15 को निकलेगी भगवान की पालकी यात्रा

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ की रेस में कौन-कौन से नाम, इंटरव्यू में क्या पूछा जा रहा..

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5,300 से अधिक आवेदनों में से 16 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।…


    Spread the love

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *